जगदलपुर/दरभा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने की तैया...
जगदलपुर/दरभा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कामानार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल ने की। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वच्छता दूत, समाजसेवी और ग्रामीण शामिल हुए।
विधायक श्री गोयल ने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सेवा, स्वच्छता और संकल्प ही नए भारत की पहचान है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का आंदोलन बनाएं।
बैठक में तय किया गया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, जनजागरूकता रैली, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, डिजिटल सेवा शिविर और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम जैसे विविध आयोजन होंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
श्री गोयल ने युवाओं और महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “यह अवसर स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, स्वच्छ व समृद्ध भारत के निर्माण का है।”
बैठक के दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अंत में विधायक ने सभी से “एक कदम स्वच्छता की ओर” बढ़ाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, मंडल प्रभारी योगेंद्र पांडेय, सेवा पखवाड़ा प्रभारी लच्छिन यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतुराम बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष फुल सिंह सेठिया, जिला पंचायत सदस्य सम्पत्ति महादेव नाग, जनपद अध्यक्ष मानकदेई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, जनपद सदस्य गांगरा राम नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, महिला समूह और ग्रामीण मौजूद रहे।



No comments