Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का बस्तर दौरा कार्यकर्ताओं से कहा संगठन को सशक्त बनाने में निभाएं महती भूमिका

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने सोमवार को अपने प्रथम बस्तर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्स...

जगदलपुर:  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने सोमवार को अपने प्रथम बस्तर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्री साहू ने अपने दौरे की शुरुआत दंतेश्वरी मंदिर में मांईजी के दर्शन-पूजन से की और इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें जनता तक पहुंचाना चाहिए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। संगठन के कार्यक्रमों को कर्मठता और समर्पण से पूर्ण करना ही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है।

श्री साहू ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने का भी आह्वान किया और कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू अपने बस्तर प्रवास के दौरान अंचल के सभी सात जिलों का दौरा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को गति देने का कार्य करेंगे।

बैठक का संचालन संजय चंद्राकर ने किया और आभार प्रदर्शन लच्छिन यादव ने किया।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, प्रदेश महामंत्री डा. खिलावन साहू, निर्देश दीवान, प्रदीप देवांगन, सुरेश गुप्ता, दिगम्बर राव, मनोज पटेल, राजा यादव, रघु सेठिया, पिंटू ठाकुर, रितेश सिन्हा, रामकुमारी यादव, गोदावरी साहू, किरण दीवान, श्वेता गुप्ता, मीना विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments