Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित होने वाला पारंपरिक मुरिया दरबार कल विशेष आयोजन के रूप में संपन्न होगा। इस...

जगदलपुर: ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित होने वाला पारंपरिक मुरिया दरबार कल विशेष आयोजन के रूप में संपन्न होगा। इस अवसर पर देश के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रहने वाली है, जिससे इस आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।


आगामी आयोजन की तैयारियों को लेकर बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने आज तहसील कार्यालय में मांझी-चालकी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्मों के निर्विघ्न संचालन हेतु व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मुरिया दरबार बस्तर दशहरे की गौरवशाली और ऐतिहासिक परंपरा है, जिसकी पहचान देश-विदेश तक फैली हुई है। इस बार गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और अधिक भव्य होगी।

बैठक में दशहरा समिति के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments