Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


स्वदेशी मेले में पहुंचे सांसद महेश कश्यप, बोले – आत्मनिर्भर भारत को मिल रही नई गति

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  बस्तर जिले के लालबाग स्थित स्वदेशी मेले में रविवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुँचे और वहाँ लगे स्टॉलों का अवलोकन कर स्वदेशी उत्पा...

जगदलपुर: बस्तर जिले के लालबाग स्थित स्वदेशी मेले में रविवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुँचे और वहाँ लगे स्टॉलों का अवलोकन कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ अभियान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दिला रहा है।


सांसद ने कहा कि मेले में प्रदर्शित हस्तशिल्प और कारीगरी बस्तर की अद्वितीय परंपरा और हुनर का प्रतीक है। स्वदेशी उत्पाद अपनाने से जहाँ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलता है, वहीं स्थानीय कारीगरों को सम्मान और प्रोत्साहन भी प्राप्त होता है।


महेश कश्यप ने आगे बताया कि विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा आयोजन को लेकर दशहरा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रण दिया था। गृह मंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुरिया दरबार रस्म में शामिल होने की सहमति दी है।

कल होने वाले इस पारंपरिक आयोजन में बस्तर अंचल के विभिन्न ग्रामों से आए मांझी, मुखिया और चालकी उपस्थित रहेंगे। साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लालबाग स्थित स्वदेशी मेला प्रदर्शनी एवं मंचीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

No comments