Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

तोकापाल ब्लॉक के ग्राम सैमरैया माता एवं छिन्दबहार में देव गुड़ी निर्माण का भूमिपूजन, सांस्कृतिक विरासत को नई दिशा

यह भी पढ़ें -

तोकापाल: तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत टिकरा धनोरा अंतर्गत ग्राम सैमरैया माता और छिन्दबहार में आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देव गुड़ी ...

तोकापाल:

तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत टिकरा धनोरा अंतर्गत ग्राम सैमरैया माता और छिन्दबहार में आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देव गुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। गांव की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के उद्देश्य से इस निर्माण के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपए की राशि ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सौगात साबित होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोकापाल विधानसभा के विधायक माननीय विनायक गोयल थे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर विधि-विधान के साथ देव गुड़ी निर्माण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्री गोयल ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान हमारा गर्व है। देव गुड़ी न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि ग्रामवासियों की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ ही संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, सुश्री पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य हेमबती कश्यप, जिला मंत्री रैतुराम बघेल, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष मिटकु राम बघेल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक नेता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने देव गुड़ी निर्माण कार्य को अपने सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए विधायक एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है, जिससे गांव के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को एक बेहतर और स्थायी स्वरूप मिलेगा।

No comments