जगदलपुर: एनएमडीसी के प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा, जब वे विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने एयरपोर्ट...
जगदलपुर: एनएमडीसी के प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा, जब वे विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन एनएमडीसी के एमडी उनसे मिले बिना ही रवाना हो गए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने एमडी के दौरे को छुपाकर रखा और उन्हें ज्ञापन तक सौंपने का अवसर नहीं दिया।
मामले से नाराज कांग्रेसियों ने एयरपोर्ट के बाहर अपने ज्ञापन की कॉपी जलाकर विरोध जताया और एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्थानीय युवाओं को नौकरी न देने पर उठे सवाल
कांग्रेस नेताओं ने एनएमडीसी और आर्सलर मित्तल पर स्थानीय युवाओं की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब “लोहा बस्तर का जा रहा है, तो नौकरी भी बस्तर के युवाओं को मिलनी चाहिए, न कि आंध्र प्रदेश को।”
नेताओं ने कहा कि आर्सलर मित्तल द्वारा आंध्र प्रदेश में भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आई है, जबकि कंपनी किरंदुल परियोजना से 30% लोहा पाइपलाइन के माध्यम से बाहर ले जा रही है। इससे क्षेत्र में युवाओं के रोजगार पर असर पड़ रहा है।
विरोध में शामिल
विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे, जिनमें—
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, राजेश चौधरी, हेमू उपाध्याय, अनवर खान, बलराम यादव, एस. नीला, पार्षद सूर्या पानी, जोएस्टिन भवानी, अफरोज बेगम, कोमल सेना, बी. ललिता राव, कमलेश पाठक, विशाल खम्बारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन खड़ा करेंगे।


No comments