जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का शुभारंभ दिनांक 25 दिसंबर 2025 को हुआ,जो निरंतर 32 दिनों तक सफलतापूर्वक आयोजित क...
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का शुभारंभ दिनांक 25 दिसंबर 2025 को हुआ,जो निरंतर 32 दिनों तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि स्वच्छता,वंदे-मातरम,जनसहभागिता एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने में सफल रहा।
दलपत सागर बचाव एवं दलपत सागर दीपोत्सव समिति के साथ वी.डी.एस. संस्था तथा स्वच्छता एंबेसडरों के सहयोग से भिन्न-भिन्न निर्धारित तिथियों में पृथक-पृथक समाज-संघ,चैतन्य मंडली,स्वदेशी जागरण मंच,युवोदय की टीम,गेल्वे टीम ब्रदर्स एसोसिएट,यातायात पुलिस एवं 5वीं बटालियन कंगोली,बादल टीम द्वारा सहभागिता करते हुए 31 दिनों तक प्रतिदिन 101 दीपों का प्रज्वलन किया गया।
दीपोत्सव के 32वें दिन,दिनांक 25 जनवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं माननीय मंत्री केदार कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप,बेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी,नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे, पूर्व महापौर सफ़ीरा साहू,जिला प्रशासन के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक,नगर निगम आयुक्त,एमआईसी सदस्यगण,पार्षदगण,एवं जिला उपाध्यक्ष,भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी,सम्मानित जनप्रतिनिधि,भाजपा के पदाधिकारी,स्वच्छता एंबेसडर सहित अन्य शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न संघ-समाज संगठन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
दलपत सागर दीपोत्सव 2026 के आयोजन कार्य सभी के सहयोग राशि एवं दान सामग्री से पूर्ण हुआ।
◆नगद राशि के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाता एवं संस्थाएँ :-
बस्तर परिवहन संघ द्वारा 01 लाख रुपये, क्षत्रिय सभा बस्तर,सिख समाज द्वारा 51-51 हजार, ब्रह्म (खत्री) क्षत्रिय समाज,संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ,बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्रा एसोसिएट द्वारा 21-21 हज़ार,पंजाब सनातन धर्म सभा,360घर आरण्यक ब्राह्मण समाज,झरिया साहू समाज,अग्रवाल समाज जगदलपुर,विश्वकर्मा समाज उत्थान समिति, बस्तर जिला मिथिला मंडल,उमर वैश्य समाज,देवांगन समाज,गायत्री परिवार महिला मंडल,सर्व हिन्दू समाज,गुजराती समाज, मैत्री संघ,मुकेश कुमार सिंह (सी.जी. सुलभ), उत्कल समाज,सम्पत झा,आशिष कोडोपी द्वारा 11-11 हजार,महेश्वरी समाज,कायस्थ समाज,मनोहर लुनिया 51-51 सौ रुपये,न्यू गुप्ता टेड्रर्स,सत्य प्रकाश यादव,उमेश साव, शंकर राम 5-5 हजार,श्रीमती अनिता राज 3100 रुपये,राधिका माइंस रु.7500, तनीस गोयल रु.2100, गेल्वे टीम ब्रदर्स एसोसिएट, छ.ग. अधिकारी एवं कर्मचारी संघ रु.15-15 सौ रुपए,चन्द्रशेखर झा 11 सौ रुपए, श्रीमती विभा सिंह सिंगल,राजेश मिश्रा रु.501-501, प्रेम श्रीवास रु.500, तेजपाल शर्मा,पी.के.वर्मा रु.101- 101 रुपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई।
◆दीप, बाती एवं तेल सामग्री के रूप में सहयोग
चैतन्य संर्कितन मण्डल ( शनि मंदिर) - 1500 लीटर तेल,राजपाल केशर – 3000 नग दीया,श्रीमती झरना महंती – 101 दीया एवं बाती,साहू समाज, तेतरखुटी – 01 टीन तेल, 1001 बाती, 1000 दीया,पतंजलि (मनोज पानीग्राही) – 1,31,000 बाती, 02 लीटर तेल, 50 दीया, नगर पश्चिम मंडल भाजपा – 05 टीन तेल, 101 दीया,संतोष राव – 196 बाती,श्रीमती शारदा मंडावी – 101 दीया,102 पैकेट बाती, छ.ग. भोजपुरी परिषद समाज – 1,00,001 बाती,मैत्री संघ,विद्या निकेतन – 301 दीया,श्रीमती पारुल,नवीन बोथरा – 11,111 दीया, 11,111 बाती,सौम्या एवं प्रिया (द्वारा नगर गुड़ी) – 04 बोतल तेल,12 पैकेट बाती,श्रीमती मोती बाई सेठिया – 853 दीया,श्रीमती ललिता कश्यप – 100 बाती, राहुल राय (संजय बाजार) - 100 कैरेट, जैन बंधु – मोमबत्ती,अनिल लुक्कड़ द्वारा प्रतिभागियों हेतु प्राईज/मोमेंटों,अमित ट्रेडर्स - चाक एवं मोमबत्ती,सरयुपारी ब्राहम्ण सामाज - माचिस,चाक,मोमबत्ती
दीपोत्सव की तैयारी में जुटे सहयोगियों/कर्मचारी के नाश्ता,भोजन की व्यवस्था रोटरी क्लब एवं बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा भवन- सिंधी समाज द्वारा निःशुल्क प्रदान कर सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
नगर निगम जगदलपुर के पार्षद श्रीमती पारुल बोथरा,श्रीमती रोशन सिसोदिया एवं कुबेर देवांगन द्वारा अपने पार्षद निधि से 50-50 हजार राशि प्रदान करने की घोषणा की|
उपरोक्त सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों,अतिथिगणों, सहयोगकर्ताओं,दानदाताओं, संस्थाओं,संघ-समाज संगठनों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं समस्त नगरवासियों के सामूहिक योगदान से ही दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का आयोजन ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं पूर्णतः सफल हो सका।
नगर निगम जगदलपुर की ओर से इस पुनीत आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मनीय जनप्रतिनिधि,अतिथिगण, सहयोगकर्ताओं,दानदाताओं,संस्थाओं,संघ समाज-संगठनों एवं शासकीय अधिकारियों,कर्मचारियों सहित सभी नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विधुशेखर झा,बृज धुर्वे द्वारा किया गया।



No comments