जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- बस्तर जिले के नानगुर तहसील अंतर्गत ग्राम साड़गुड़ में पिछले 15 वर्षों से ईसाई पंथ के अनुयायी रहे एक ही प...
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- बस्तर जिले के नानगुर तहसील अंतर्गत ग्राम साड़गुड़ में पिछले 15 वर्षों से ईसाई पंथ के अनुयायी रहे एक ही परिवार के 13 सदस्यों ने स्वेच्छा से ग्राम समाज एवं क्षेत्र के वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सनातन धर्म में घर वापसी की। बघेल परिवार के सदस्य लखेश्वर,शांति,रामचरण,प्रभुदास, सनमती,निलकुमारी,कौशल्या,साहिल,शुभम,प्रतीक,हर्षिता,आनंद एवं अनन्या ने अपने पूर्वजों की परंपराओं को अपनाते हुए पुनः सनातन धर्म में आस्था प्रकट की।
परिवार के सदस्यों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव या प्रलोभन के,पूर्णतः अपनी स्वतंत्र इच्छा से यह निर्णय लिया है। अपनी मूल संस्कृति,परंपराओं और पूर्वजों की आस्था के प्रति गहरी श्रद्धा ही उन्हें पुनः सनातन धर्म की ओर ले आई है। समाज में रहकर सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी ही किसी भी व्यक्ति और समुदाय की सशक्त पहचान बनाती है। समाज से कटकर या समाज के विरुद्ध जाकर की गई गतिविधियाँ न तो व्यक्ति का भला करती हैं, न ही समाज काl उपस्थित समाज प्रमुखों ने परिवार के इस निर्णय का स्वागत किया l
कार्यक्रम में महारा समाज कचरा पाठी परगना संरक्षक एवं विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी,धनुजय कश्यप,पीलाराम नाग, धनसाय भारती,देवी सिंह बघेल,शोभाबती बघेल,धबलू कश्यप,मदन कश्यप,सुरेंद्र चालकी,समत बघेल,जीवन दास,सुखराम कश्यप,तुलाराम,भोला मरकाम,विहिप जिला धर्म प्रसार प्रमुख देवेन्द्र कश्यप सहित ग्राम के समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



No comments