Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


केशलूर स्थित श्री राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पर भव्य पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें -

तोकापाल: सदियों के त्याग, तपस्या और असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने...

तोकापाल:

सदियों के त्याग, तपस्या और असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर केशलूर स्थित श्री राम मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तोकापाल मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा, जहां जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, उपाध्यक्ष मिटकू राम बघेल, मंडल महामंत्री मुन्ना लाल कश्यप एवं मेघराज ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, साथ ही शिव सूर्यवंशी, जलन कश्यप, गणपति सोम, संदीप ठाकुर, नेहांशु सिंह, मेघनाथ कश्यप, बीर सिंह एवं अमन पाड़े सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments