Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लोहंडीगुड़ा मंडल ने दी बधाई

यह भी पढ़ें -

लोहंडीगुड़ा/बस्तर: भारतीय जनता पार्टी के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने पर लोहंडीगुड़ा मंडल मे...

लोहंडीगुड़ा/बस्तर:

भारतीय जनता पार्टी के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने पर लोहंडीगुड़ा मंडल में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर लोहंडीगुड़ा मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया ने उन्हें बधाई देते हुए सफल, सशक्त एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महामंत्री सावेंद्र सेठिया ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राजनीति में सामान्यतः ‘अध्यक्ष’ शब्द को सत्ता, शक्ति और रसूख से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और दायित्व होता है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करना केवल सम्मान की बात नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने की कठिन साधना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में नेतृत्व किसी पारिवारिक विरासत या रिमोट कंट्रोल से तय नहीं होता, बल्कि वही कार्यकर्ता शीर्ष तक पहुँचता है जिसने बूथ स्तर पर परिश्रम किया हो, संगठन के लिए पसीना बहाया हो और अपनी निष्ठा व काबिलियत को निरंतर सिद्ध किया हो।

सावेंद्र सेठिया ने आगे कहा कि भाजपा के संविधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष को सर्वोच्च अधिकार प्राप्त हैं, किंतु कार्यशैली में वे स्वयं को पार्टी का प्रथम कार्यकर्ता मानते हैं। चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, गठबंधन की नीति और डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करते हुए अध्यक्ष संगठन की ढाल बनकर कार्य करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक विशेषता यह है कि कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात अध्यक्ष पुनः एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी सेवा में लग जाता है। यही गुण भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग और विशिष्ट बनाता है।

अंत में लोहंडीगुड़ा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से महामंत्री सावेंद्र सेठिया ने पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की कामना की।

No comments