Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ग्राम गढ़िया में महिला ग्राम संगठन वार्षिक आमसभा संपन्न,आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही है गांव की महिलाएं

यह भी पढ़ें -

सशक्तिकरण को लेकर सरकारी योजनाएं बहुत ही हम और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं -भरत कश्यप जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) : - ग्राम गढ़िया में ...

सशक्तिकरण को लेकर सरकारी योजनाएं बहुत ही हम और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं -भरत कश्यप


जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- ग्राम गढ़िया में महिला ग्राम संगठन की वार्षिक आमसभा कार्यक्रम संपन्न हुईं जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही। आमसभा में महिलाओं से सरकारी योजना के साथ सशक्तिकरण विकास सहित बेहतर जीवन को लेकर संवाद  संपन्न हुआ।



 आमसभा में सरपंच भरत कश्यप ने कहा कि योजना को लेकर जागरुकता के साथ  हमारी  माताओं , बहनों में संगठित शक्ति और आत्मनिर्भर सोच प्रेरणादायक है। वार्षिक ग्राम सभा में महिलाओं ने अपनी बातों को खुल कर रखी। सरपंच भरत कश्यप ने इस विषय में कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। स्वयं समूह बनाने के साथ अन्य तरह के घरेलू उद्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं अन्य  विषय  में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। 


ग्राम संगठन की वार्षिक आम सभा में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी जागरूकता के साथ अपनी बात रखी और योजनाओं को जाना समझा। इस अवसर पर ग्राम की महिलाओं के साथ गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप,पंच पीलूराम बघेल,निरंजन बघेल,हेमनाथ कश्यप,दरबाली सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे

No comments