Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महाशिवरात्रि पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने रामपाल के लिंगेश्वर धाम में टेका मत्था, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:      महाशिवरात्रि के पावन एवं अलौकिक अवसर पर बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने रामपाल स्थित ऐतिहासिक श्री लिंगेश्वर बाबा मंदिर में सपरिव...

जगदलपुर:     महाशिवरात्रि के पावन एवं अलौकिक अवसर पर बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने रामपाल स्थित ऐतिहासिक श्री लिंगेश्वर बाबा मंदिर में सपरिवार उपस्थित होकर भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।


प्रातःकाल मंदिर पहुंचकर सांसद महेश कश्यप ने अपनी धर्मपत्नी एवं परिजनों के साथ मुख्य गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के पुजारी कैलाश ठाकुर के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भगवान लिंगेश्वर का दूध, दही, शहद और गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक किया। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच सांसद ने महाआरती में भाग लिया तथा दीप प्रज्वलित कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि रामपाल का लिंगेश्वर धाम बस्तर की अटूट आस्था का केंद्र है और यह मंदिर क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बाबा के चरणों में शीश नवाकर मैंने यही प्रार्थना की है कि बस्तर का प्रत्येक कोना विकास की रोशनी से आलोकित हो, हमारी जनता समृद्ध हो और बस्तर की सांस्कृतिक पहचान पूरे विश्व में स्थापित हो।

मंदिर परिसर में उन्होंने कतारबद्ध श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों से मंदिर परिसर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और दर्शनार्थियों की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर रामपाल का लिंगेश्वर धाम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

No comments