Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात साय सरकार देगी 10 हजार करोड़ की अंतर राशि

यह भी पढ़ें -

रायपुर:     होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महान...

रायपुर:    होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की राशि होली से पहले किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसान हितैषी और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों से जो वादा किया था, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप साय सरकार ने पूरा किया है। यह निर्णय “मोदी की गारंटी की गारंटी” साबित हुआ है।

मनीष पारख ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि का समय पर भुगतान कर सरकार ने किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर लागू किया गया सुशासन है, जिसने भरोसे की नई मिसाल कायम की है।

उन्होंने आगे कहा कि होली से पहले किसानों के खातों में राशि पहुंचने से वे त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे। साथ ही किसानों के हाथ में पैसा आने से बाजार में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे व्यापारियों, लघु उद्योगों और कर्मचारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला सिद्ध होगा।

मनीष पारख ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments