Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन

यह भी पढ़ें -

सुकमा (विमलेंदु शेखर झा): महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सुकमा म...

सुकमा (विमलेंदु शेखर झा):महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सुकमा में कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बस स्टैंड के सामने कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और दीपक बैज का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए गए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पार्वती प्रधानी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष ने इसका विरोध किया।
वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोभन गंदामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जबकि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा है।
इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments