जगदलपुर/नानगुर (विमलेंदु शेखर झा): क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा ...
जगदलपुर/नानगुर (विमलेंदु शेखर झा): क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सेठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नानगुर बिजली कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति और बार-बार हो रही कटौती से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।प्रदीप सेठिया ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान खेमराज सेठिया, रमेश सेठिया, मोहन पटेल, जगबंधु नाग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments