Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

स्वस्थ बस्तर अभियान पर जोर, स्क्रीनिंग बढ़ाने और गंभीर मरीजों को तत्काल रेफर करने के निर्देश

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):  जिले में “स्वस्थ बस्तर अभियान” को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): जिले में “स्वस्थ बस्तर अभियान” को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा ने अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की दर बढ़ाई जाए और गंभीर मरीजों को तुरंत उच्च संस्थानों में रेफर किया जाए।

कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि केवल जांच की संख्या बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता और समय पर उपचार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बैठक में सुशासन तिहार से पहले लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही राशन, आवास, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और हर स्तर पर निगरानी मजबूत रखी जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंच सकें।

No comments