जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 12,136 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और चप्पल पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बेल्ट, पर्स सहित अन्य वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।


No comments