जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): कलेक्टोरेट जगदलपुर के राजस्व विभाग अंतर्गत नाजरात शाखा में जमा अनुपयोगी शासकीय सामग्रियों को अब कबाड़ के रूप मे...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): कलेक्टोरेट जगदलपुर के राजस्व विभाग अंतर्गत नाजरात शाखा में जमा अनुपयोगी शासकीय सामग्रियों को अब कबाड़ के रूप में बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार विभिन्न धातु और अन्य सामग्रियों के लिए प्रति किलो निर्धारित दर तय की गई है।
सबसे अधिक कीमत स्क्रैप कॉपर की रखी गई है, जिसकी दर 246 रुपये प्रति किलो निर्धारित है। इसके अलावा ब्रास 144 रुपये, एल्यूमिनियम 82 रुपये, आयरन 28 रुपये और जीआई पाइप 25 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होंगे। वहीं टीन 15 रुपये, वाहन टायर व पुराने कागज 8 रुपये और प्लास्टिक 5 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचे जाएंगे।इच्छुक व्यक्ति आवेदन प्रस्तुत कर जिला कार्यालय के नाजिर से संपर्क कर सकते हैं। सामग्री के नाप-तौल और स्क्रैपिंग की व्यवस्था आवेदक को स्वयं करनी होगी। साथ ही पूरी राशि जमा करने के बाद ही कबाड़ सामग्री का उठाव संभव होगा।


No comments