Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ के कांकेर से नक्सलियाें द्वारा छिपाकर रखे गये 9 आईईडी सहित नक्सल सामग्री बरामद

यह भी पढ़ें -

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों के जवानों ने आज बुधवार काे आमाबेड़ा और ताड़ाेकी थाना क्षेत्र के...

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों के जवानों ने आज बुधवार काे आमाबेड़ा और ताड़ाेकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेधौसा, मानकोट, उपरकोटगांव और जिक्लामारी से नक्सलियाें द्वारा छिपाकर रखे गये 7 कुकर आईईडी 5-5 किलाे वजनी और 2 पाइप आईईडी सहित 9 आईईडी बरामद किया गया है।इसके साथ ही एक बंड़ल काेडेक्स, 3 बंडल नक्सली वर्दी कपड़ा, 7 बंडल इलेक्ट्रिक वायर सहीत अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया है। हालांकि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है, लेकिन जंगलों में नक्सलियाें द्वारा लगाये गये आईईडी अब भी खतरा बने हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बरामद किए गए सभी आईईडी को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पूरी सावधानी बरती गई, ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो। सुरक्षाबलों की इस सतर्कता से आस-पास के ग्रामीणों को भी राहत मिली है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। जंगलों में छिपे ऐसे विस्फोटकों को ढूंढकर निष्क्रिय करना प्राथमिकता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

No comments