Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भानुप्रतापपुर में हत्या की साजिश का खुलासा, चुनावी रंजिश में 20 हजार की सुपारी

यह भी पढ़ें -

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : क्षेत्र में हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक क...

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) :

क्षेत्र में हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक की हत्या के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात, शादी समारोह से लौट रहे युवक पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता और सुपारी देने वाले शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश रचने वालों ने पहले से योजना बनाकर स्थान और समय तय किया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

No comments