Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बिना दूरदर्शिता के हो रहा सड़क निर्माण, जनता के पैसों की बर्बादी का आरोप राजेश चौधरी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): नगर निगम क्षेत्र में चल रहे ड्रेन-टू-ड्रेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने गंभीर सवाल उठ...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे ड्रेन-टू-ड्रेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस योजना और विज़न के सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में भारी नुकसान की आशंका है।

चौधरी ने कहा कि वर्तमान में कई स्थानों पर पहले सड़क की खुदाई कर तुरंत निर्माण कार्य शुरू कर दिया जा रहा है, जबकि तकनीकी रूप से पहले नाली (ड्रेन) का निर्माण, फिर जल आपूर्ति पाइपलाइन की शिफ्टिंग और बिजली पोल स्थानांतरण जैसे कार्य पूरे किए जाने चाहिए। इसके बाद ही सड़क निर्माण होना चाहिए, ताकि भविष्य में दोबारा खुदाई की नौबत न आए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, तो आने वाले समय में पाइपलाइन या अन्य कार्यों के लिए नई बनी सड़कों को फिर से तोड़ना पड़ेगा, जिससे न केवल जनता को असुविधा होगी बल्कि करोड़ों रुपये की बर्बादी भी होगी।

राजेश चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के बिना योजना के कार्य पहले भी नुकसान पहुंचा चुके हैं, इसके बावजूद जनप्रतिनिधि और प्रशासन सजग नहीं हो रहे हैं। उन्होंने इसे जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और पहले आवश्यक आधारभूत कार्य जैसे नाला निर्माण, पाइपलाइन शिफ्टिंग और बिजली पोल स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के सामने अतिक्रमण हटाने की भी मांग की गई है।

अंत में उन्होंने कहा कि यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, तो शहर को बेहतर और टिकाऊ सड़कें मिलेंगी तथा भविष्य में दोबारा खर्च और परेशानी से बचा जा सकेगा।

No comments