Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अनिल लुंकड़ बने उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें -

रायपुर:    छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ह...

रायपुर:   छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह निर्णय रायपुर में आयोजित आमसभा के दौरान लिया गया।

कार्यक्रम में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा और महासचिव याकेश ठकरान की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ विभिन्न समितियों और आयोगों की भी घोषणा की गई। बैठक में खेल के विकास और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी में भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रामकुमार टोम्पो, उमाशंकर व्यास, अनिल लुंकड़, आर.जे. कुरसाबाह और अमरजीत छाबड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व दिया गया है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।









No comments