Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

3.45 करोड़ की लागत से संवरेगा ऐतिहासिक गंगामुंडा तालाब

यह भी पढ़ें -

विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने किया भूमिपूजन, तालाब को पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी जगदलपुर:  मुख्...

विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने किया भूमिपूजन, तालाब को पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी

जगदलपुर: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले गंगामुंडा तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर के समीप किया गया। लगभग 3 करोड़ 45 लाख 96 हजार रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा महापौर संजय पांडे ने किया।

परियोजना के अंतर्गत तालाब परिसर में आधुनिक पाथवे, डामरीकरण तथा टो वॉल निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। इनमें लगभग 1 करोड़ 97 लाख 84 हजार रुपए की लागत से पाथवे एवं डामरीकरण तथा 1 करोड़ 48 लाख 12 हजार रुपए की लागत से टो वॉल का निर्माण कराया जाएगा।

करीब 175 एकड़ क्षेत्र में फैला गंगामुंडा तालाब शहर की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक पहचान माना जाता है। छठ पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य उपासना के लिए पहुंचते हैं। नगर निगम द्वारा समय-समय पर तालाब की सफाई और संरक्षण कार्य भी कराए जाते रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि गंगामुंडा तालाब केवल जलाशय नहीं, बल्कि जगदलपुर की सांस्कृतिक धरोहर और शहर की आत्मा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में तालाब का गहरीकरण, पगडंडी को सीसी रोड में बदलना, वृक्षारोपण और टो वॉल निर्माण जैसे कई कार्य किए जा चुके हैं। वार्डवासियों की मांग पर छठ पूजा के लिए घाट निर्माण भी कराया गया था। अब तालab का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे और आकर्षक बनाया जाएगा।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य गंगामुंडा तालाब को शहर का सबसे स्वच्छ और सुंदर तालाब बनाना है। उन्होंने बताया कि तालाब की पूरी परिधि में पाथवे, स्ट्रीट लाइट और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गंदे पानी के प्रवाह को रोका जाएगा तथा वर्षा जल संरक्षण की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। भविष्य में यहां वाटर एडवेंचर और मोटर बोट संचालन की योजना पर भी काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्माएमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, योगेंद्र पांडे, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, परिस बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, आलोक अवस्थी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मनोहर दत्त तिवारी, अनिल लुक्कड़, दिगंबर राव, यशवंत ध्रुव, हरीश पारेख, आशा साहू, खगेन्द्र सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, बंसती समरथ, उर्मीला यादव, रोशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, गायत्री बघेल, गजेंद्र ठाकुर, मनप्रीत कौर डांगी, अभिलाष यादव, शशिनाश पाठक, राजपाल कसेर, योगेश मिश्रा, ममता राणा, गीता नाग, माधवी मंडल, बटोई झा, योगेश ठाकुर, विभा सिंह, रंजीता पाणिग्रही, नीलम यादव, कौशल्या क्षत्रिय, रुक्मणी, दिलीप सुंदरानी, विक्रम डांगी, प्रेम यादव, सुरेश कश्यप, मनीष कर्महे, राजा यादव, अखिलेश शुक्ला, मनी विक्रम नायडू, अभिषेक तिवारी, योगेश शुक्ला, मनोज ठाकुर, राधेश्याम पेंन्द्रे, हरिशंकर झा, रूपेश झा, आनंद झा, मयंक दीवान, मनीष सकलेचा, सुलोचना मांडवी, आशीष करमचंदानी, प्रेम कुमार यादव, बसंत, राजेश श्रीवास, इंजीनियर अशोक कोर्राम, विमल सिंह गोयल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

No comments