Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सुकमा के पोटकापल्ली CRPF कैंप में भीषण तूफान का कहर, कई बैरक और संचार व्यवस्था क्षतिग्रस्त

यह भी पढ़ें -

सुकमा (विमलेंदु शेखर झा) : जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र स्थित डी/212 बटालियन CRPF के पोटकापल्ली कैंप में मंगलवार शाम आए भीषण तूफान, तेज ह...

सुकमा (विमलेंदु शेखर झा) : जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र स्थित डी/212 बटालियन CRPF के पोटकापल्ली कैंप में मंगलवार शाम आए भीषण तूफान, तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी भी जवान या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को शाम लगभग 4:45 बजे अचानक मौसम ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते कैंप परिसर में मौजूद सरकारी अधोसंरचना और संचालन संबंधी उपकरणों को व्यापक नुकसान पहुंचा।

तूफान की चपेट में आने से कैंप के पांच बैरक, एक गार्ड रूम और कमांड पोस्ट को भारी क्षति पहुंची है। जवानों के लिए बनाए गए शौचालय और स्नानगृह भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं टिन शीट से निर्मित परिधि दीवार पूरी तरह ढह गई।

संचार व्यवस्था को भी बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक दो VHF एंटीना क्षतिग्रस्त हो गए, दो मास्ट पाइप मुड़ गए तथा HF ब्रॉडबैंड एंटीना वायर कट गया। इसके अलावा POL डंप को भी नुकसान पहुंचा है।

कैंप परिसर में कई बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए कैंप में जानलेवा स्थिति बन गई थी। हालांकि समय रहते सुरक्षा उपाय अपनाए जाने और जवानों की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों के अनुसार सभी जवान सुरक्षित हैं और कैंप में संचार व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है।

No comments