जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेश कश्यप ने रविवार को अपने निज निवास झरनीगुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओ...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेश कश्यप ने रविवार को अपने निज निवास झरनीगुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 134वीं कड़ी को सुना। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रसारण समाप्त होने के बाद सांसद महेश कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 134वें संस्करण में जनभागीदारी, नवाचार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले अनेक प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख किया। ऐसे उदाहरण देश के युवाओं और समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संदेश सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 'मन की बात' के संदेशों को गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने में 'मन की बात' की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है, जिससे समाज में प्रेरणा और जागरूकता का वातावरण बनता है।



No comments