Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

स्कूल निरीक्षण के दौरान डॉ. बसंत कश्यप ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह, एक सप्ताह में पूरी होंगी आवश्यक मांगें

यह भी पढ़ें -

लोहंडीगुड़ा (बस्तर)। जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक ...

लोहंडीगुड़ा (बस्तर)। जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, गंभीरता के साथ अध्ययन करने तथा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. कश्यप ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के साथ गणित विषय के त्रिकोणमिति अध्याय पर संवाद करते हुए सूत्रों को सरल एवं प्रभावी ढंग से याद रखने की विशेष विधि साझा की। विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन को रुचिपूर्वक सुना और इसे उपयोगी बताया।

डॉ. बसंत कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि लगातार स्कूलों और शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।

उन्होंने विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब और स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया। आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के प्रभावी संचालन पर उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य द्वारा कक्षा 12वीं के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए 10-10 सेट पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता तथा आईसीटी लैब के कंप्यूटरों की मरम्मत की आवश्यकता से अवगत कराने पर डॉ. कश्यप ने दोनों मांगों को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने का आश्वासन दिया।

विद्यालय परिवार ने डॉ. बसंत कश्यप के निरीक्षण, विद्यार्थियों से सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान के आश्वासन का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

No comments