जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सोमवार को जगदलपुर के आड़ावाल स्थित बंगीय समाज भवन में भव्य ज्वाइन...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सोमवार को जगदलपुर के आड़ावाल स्थित बंगीय समाज भवन में भव्य ज्वाइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले सहित बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं के भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजयुमो के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस आयोजन को संगठन विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।


No comments