Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सुकमा पुलिस ने MedLEaPR पोर्टल पर SDOP और थाना प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण, डिजिटल विवेचना होगी और मजबूत

यह भी पढ़ें -

  सुकमा (विमलेंदु शेखर झा):    सुकमा जिले में आपराधिक मामलों की विवेचना को अधिक पारदर्शी, त्वरित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर...

 सुकमा (विमलेंदु शेखर झा):   

सुकमा जिले में आपराधिक मामलों की विवेचना को अधिक पारदर्शी, त्वरित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुकमा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से MedLEaPR (Medico-Legal Examination and Post Mortem Reporting) पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की की उपस्थिति में 27 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा के सभा कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों ने MedLEaPR पोर्टल के माध्यम से मेडिको-लीगल परीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के डिजिटल प्रबंधन, ऑनलाइन रिपोर्टिंग तथा आवश्यक दस्तावेजों के सुरक्षित आदान-प्रदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों को पोर्टल के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे वे इसकी कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकें।

विशेषज्ञों ने बताया कि MedLEaPR पोर्टल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप विवेचना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए केस विवेचना में पोर्टल के उपयोग और आवश्यक सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सुकमा पुलिस का यह प्रयास डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जांच प्रक्रिया को समयबद्ध, सटीक और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments