जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जगदलपुर पहुंचकर बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष, प...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जगदलपुर पहुंचकर बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष, पूर्व सांसद एवं जननेता स्वर्गीय बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्व. कश्यप के योगदान को स्मरण करते हुए उनके जनसेवा और संगठन निर्माण के कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
राहुल टिकरिहा ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन विस्तार और बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बस्तर के गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. बलिराम कश्यप के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, भाजयुमो बस्तर जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, सोम प्रकाश जोशी, राहुल सोनी, कृष्णा निषाद, मणिविक्रम नायडू, शरद श्रीवास्तव, राज देवांगन, रवि शर्मा, प्राचीन तिवारी, जशवंत जोशी, विवेक साहू, दीपक पांडे, गौरव, धीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments