Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर में शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने प्रशासनिक अमला उतरा स्कूलों में

यह भी पढ़ें -

तीसरे शनिवार को 170 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण, 178 अधिकारी बनाए गए नोडल अधिकारी जगदलपुर। बस्तर जिले में शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी...

तीसरे शनिवार को 170 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण, 178 अधिकारी बनाए गए नोडल अधिकारी

जगदलपुर। बस्तर जिले में शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने तथा विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जुलाई से शुरू किए गए विशेष गुणवत्ता सुधार अभियान के तहत अगस्त के तीसरे शनिवार को जिलेभर में दूसरे चरण का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को सीधे स्कूलों से जोड़ा गया है। इसके लिए 178 अधिकारियों को अलग-अलग विद्यालयों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित स्कूलों में पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विभिन्न तकनीकी एवं विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, तोकापाल, बास्तानार, दरभा, बस्तर और बकावंड विकासखंड के दूरस्थ विद्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम की प्रगति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा विभिन्न पंजियों के संधारण की जांच की गई। अधिकारियों ने स्कूलों में उपलब्ध प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों की स्थिति का भी जायजा लिया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली और आगामी बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रयोगशाला, पुस्तकालय और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित संचालन पर जोर दिया गया।

जिला प्रशासन ने प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्कूलों में निरीक्षण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य सतत निगरानी के माध्यम से विशेषकर सुदूर वनांचल क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में सुधार लाना है।

No comments