महादेव घाट से कुरंदी गौ धाम तक निकली यात्रा, शिवलिंग का जलाभिषेक कर गौ सेवा का लिया संकल्प जगदलपुर: भगवान महादेव की भक्ति और गौ सेवा के स...
महादेव घाट से कुरंदी गौ धाम तक निकली यात्रा, शिवलिंग का जलाभिषेक कर गौ सेवा का लिया संकल्प
जगदलपुर: भगवान महादेव की भक्ति और गौ सेवा के संकल्प के साथ बस्तर संभाग में पहली बार गौ सेवा संकल्प कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। महादेव घाट से शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालु पवित्र जल, रोटी और गुड़ लेकर कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौ धाम पहुंचे। यहां शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद 5100 रोटियां और 51 किलो गुड़ गौ माता को अर्पित किया गया।
यात्रा महादेव घाट से प्रारंभ होकर सिरहासार, गोलबाजार मेन रोड, कोतवाली, शहीद पार्क, कुम्हारपारा, हाईवे और आड़ावाल होते हुए कुरंदी गौ धाम पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कुरंदी गौ धाम पहुंचने के बाद कांवड़ यात्रियों ने शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित कर जलाभिषेक किया। इसके पश्चात गौ माता को 5100 रोटी एवं 51 किलो गुड़ अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने गौ सेवा का संकल्प भी लिया।
आयोजकों ने कहा कि गौ सेवा को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में भी देखा जाना चाहिए। कांवड़ यात्रा को गौ सेवा से जोड़कर समाज में सेवा, संवेदना और गौ संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया।
आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, गौ सेवकों और दानदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गौ सेवा तथा धार्मिक-सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
यात्रा में दीपक पनपालिया, नरेश कोरी, कैलाश ठाकुर, रोहन कुमार, विक्रम ठाकुर, सुनीता कश्यप, वंशिका पोडाल, जशवंत जोशी, रवि नेताम, नरसिम्हा सिन्हा, रोहन सेठिया, अमन धीवर, आदि ठाकुर, अमित ठाकुर, हर्षा यादव, रीना ठाकुर, उमेश सेन, महेंद्र कश्यप, गीतेश पाणीग्राही, आनंद बघेल, डालेश्वर कश्यप, जितेन्द्र जोशी, कृष ठाकुर, कृष बाजपेयी, विजय ठाकुर, अंशु कुमार सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं श्रद्धालु शामिल हुए।



No comments