गौ सेवा और संरक्षण का लिया संकल्प, 300 से अधिक गौवंश की हो रही देखभाल जगदलपुर। (विमलेंदु शेखर झा) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गौ सेवकों ने ह...
गौ सेवा और संरक्षण का लिया संकल्प, 300 से अधिक गौवंश की हो रही देखभाल
जगदलपुर। (विमलेंदु शेखर झा) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गौ सेवकों ने हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचकर गौवंश के साथ पर्व मनाया। इस दौरान गौ सेवकों ने गौवंश को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
हैप्पी कामधेनु गौशाला में वर्तमान में 300 से अधिक गौवंश हैं। इनमें कई गौवंश सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने के बाद यहां लाए गए हैं, जबकि अनेक गौवंश गौदान के माध्यम से गौशाला पहुंचे हैं। गौशाला प्रबंधन द्वारा इनकी नियमित देखभाल, उपचार और सेवा की जा रही है।
गौ सेवकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के अवसर पर गौवंश को रक्षा सूत्र बांधना उनके लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।
इस अवसर पर नरेश कोरी, रोहन कुमार, जशवंत जोशी, आदि ठाकुर, गीतेश पाणीग्रही, जितेंद्र जोशी, हितेश पाणीग्रही, संजय मौर्य, कमल निषाद, रवि नेताम सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।



No comments