Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

इंद्रावती से गोरिया बहार तक विकसित होगी हरित पट्टी, 2 हजार पौधों से होगा वृहद पौधरोपण

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  शहर को हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से इंद्रावती नदी से गोरिया बहार तक वृहद पौधरोपण...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): शहर को हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से इंद्रावती नदी से गोरिया बहार तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों का महापौर संजय पांडे ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

यह अभियान उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर नगर निगम जगदलपुर, वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पौधरोपण के लिए चिन्हित स्थलों, पौधों की उपलब्धता, रोपण व्यवस्था और अभियान की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली।

अभियान के लिए वन विभाग द्वारा करीब 2 हजार कनेर, टिकोमा और बोगनवेलिया के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। पौधरोपण के लिए आवश्यक सहयोग भी वन विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भी अभियान के सफल संचालन में सहयोग किया जा रहा है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि इंद्रावती नदी से गोरिया बहार तक प्रस्तावित पौधरोपण जगदलपुर को हरित और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण, नियमित देखभाल और सुरक्षित विकास की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों, विभागों और नागरिकों की सामूहिक सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इंद्रावती से गोरिया बहार तक विकसित होने वाली हरित पट्टी भविष्य में शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

निरीक्षण के दौरान निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा एवं विधूशेखर झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments