Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पीलिया-मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम के सामने चक्काजाम

यह भी पढ़ें -

सुशील मौर्य ने फॉगिंग, दवा छिड़काव और स्वच्छ पेयजल की मांग उठाई; निगम आयुक्त व जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन जगदलपुर(विमलेंदु शेखर ...

सुशील मौर्य ने फॉगिंग, दवा छिड़काव और स्वच्छ पेयजल की मांग उठाई; निगम आयुक्त व जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पीलिया, मलेरिया तथा जलजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। प्रदर्शन के बाद फॉगिंग, दवाइयों के छिड़काव और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की मांग को लेकर निगम आयुक्त तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि शहर में मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन अपेक्षित स्तर पर फॉगिंग, दवाइयों के छिड़काव और स्वच्छता व्यवस्था नहीं कर रहा है। उन्होंने महापौर के दिल्ली और उत्तरप्रदेश दौरे को लेकर भी सवाल उठाए।

मौर्य ने कहा कि स्वास्थ्य संकट के समय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग कराई जाए तथा मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में नियमित दवाइयों का छिड़काव किया जाए।

उन्होंने दूषित पेयजल की शिकायतों का तत्काल निराकरण, पर्याप्त स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, जलभराव एवं गंदगी वाले स्थानों की सफाई तथा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम भेजकर निगरानी बढ़ाने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य संकट के दौरान प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई क्षेत्रों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान, फॉगिंग और दवाइयों के छिड़काव की मांग की।

चौधरी ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता के स्वास्थ्य और बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से फॉगिंग, दवाइयों के छिड़काव, स्वच्छ पेयजल और सफाई की व्यवस्था नहीं की तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, लता निषाद, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, प्रशांत जैन, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, निकेत राज झा, विशाल खंबारी सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments