Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


नगरनार में 3 किलो गांजा के साथ उत्तरप्रदेश का युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

धनपुंजी आरटीओ नाका के पास बस का इंतजार करते पकड़ा गया आरोपी, गांजे की कीमत 1.50 लाख रुपए जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी क...

धनपुंजी आरटीओ नाका के पास बस का इंतजार करते पकड़ा गया आरोपी, गांजे की कीमत 1.50 लाख रुपए

जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत नगरनार पुलिस ने एक युवक को 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी इसे ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाने की तैयारी में था।

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पीठ्ठू बैग में गांजा रखकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर नगरनार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत पिता संतोष कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी लालपुर, थाना बिल्हौर, जिला कानपुर नगर, उत्तरप्रदेश बताया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो एक पैकेट में कुल 3 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा करीब 5 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल फोन और 500 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक भीमेसन बघेल, आरक्षक राधा कृष्ण राय, दशरू राम नाग, विक्रम उराव, डीएसएफ आरक्षक कार्तिक नाग, भास्कर भारद्वाज एवं वाहन चालक अविनाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments