Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

यह भी पढ़ें -

सुशील मौर्य बोले- स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगे, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करे सरकार जगदलपुर/दरभा:    स्मार्ट मीटर लगाने...

सुशील मौर्य बोले- स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगे, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करे सरकार

जगदलपुर/दरभा:   स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में कोलेंग मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने, बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का समाधान करने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग की।

प्रदर्शन शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य और पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर आम उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता महंगी होने का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।

मौर्य ने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं की परेशानियों को समझते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और बिजली बिलों में राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से व्यापक जन आंदोलन करेगी।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत दी गई थी। जैन ने सरकार से स्मार्ट मीटर की कार्रवाई रोकने और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का समाधान करने की मांग की।

इस दौरान दरभा ब्लॉक अध्यक्ष महादेव नाग, महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान, मंडल अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, विजय प्रकाश दास सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा एवं मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments