Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शहीद पार्क की बदहाली पर कांग्रेस पार्षद दल ने जताई नाराजगी, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढ़ें -

  जगदलपुर:    नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार को नगर निरीक्षण कार्यक्रम के तहत शह...

 जगदलपुर:   नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार को नगर निरीक्षण कार्यक्रम के तहत शहर के हृदय स्थल स्थित शहीद पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में अव्यवस्थाओं, खराब पड़े मनोरंजन संसाधनों, ओपन जिम उपकरणों, बंद फव्वारे, जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नाराजगी जताई।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नागरिकों की ओर से शहीद पार्क की बदहाल व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा अपेक्षित सुधार नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और फिसलपट्टी सहित मनोरंजन के कई संसाधन खराब पड़े हैं। फिसलपट्टी के कई हिस्से उखड़ने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।

उन्होंने बताया कि पार्क में स्थापित ओपन जिम के उपकरण भी खराब हो चुके हैं। वहीं पार्क के विभिन्न हिस्सों में घास, झाड़ियां, कीचड़ और पानी का जमाव दिखाई दिया। इससे नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्क में स्थापित आदिवासी परिवार की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने और उसके रखरखाव व रंग-रोगन नहीं होने पर भी कांग्रेस पार्षदों ने सवाल उठाए।

कांग्रेस पार्षद दल ने पार्क की पहचान और आकर्षण का प्रमुख हिस्सा माने जाने वाले फव्वारे के लंबे समय से बंद होने पर भी आपत्ति जताई। राजेश चौधरी ने कहा कि फव्वारा कई महीनों से बंद है, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा उसकी मरम्मत की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि पार्क में लगी चार घास कटर मशीनों में से केवल एक मशीन चालू स्थिति में है, जबकि तीन मशीनें खराब पड़ी हैं। इसके कारण पार्क के रखरखाव और साफ-सफाई में भी दिक्कत आ रही है।

राजेश चौधरी ने कहा कि शहीद पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने पहुंचते हैं। ऐसे में पार्क की साफ-सफाई, बच्चों के मनोरंजन संसाधनों की मरम्मत और ओपन जिम की व्यवस्था दुरुस्त करना निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से शहीद पार्क की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पार्क की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्षद दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी महापौर एवं नगर निगम प्रशासन की होगी।

No comments