Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नक्सली डम्प पर बड़ी कार्रवाई: 23 हथियार, 492 जिंदा कारतूस और 240 जिलेटिन स्टिक बरामद

यह भी पढ़ें -

भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त कार्रवाई सुकमा:   नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा पुलिस ...

भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त कार्रवाई

सुकमा:  नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डारपदर एवं मुनुरकोंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए गए सघन एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने डम्प से कुल 23 हथियार, विभिन्न हथियारों के 492 जिंदा राउंड, 240 जिलेटिन स्टिक, 18 किलोग्राम गन पाउडर, देशी हैंड ग्रेनेड, बड़ी संख्या में बीजीएल सेल तथा अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद की है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त की सुबह भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान टीम को संदिग्ध डम्प का पता चला। सघन तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद हुई।

23 हथियारों में एसएलआर, बीजीएल लांचर और 12 बोर रायफल शामिल

बरामद हथियारों में एक एसएलआर रायफल, एक .315 बोर रायफल, एक .410 मस्केट रायफल, छह बीजीएल लांचर, एक सिंगल शॉट रायफल, एक .315 बोर देशी कट्टा, पांच 12 बोर रायफल और सात भरमार बंदूक शामिल हैं। इसके अलावा एसएलआर और .303 रायफल की मैगजीन भी बरामद की गई हैं।

492 जिंदा राउंड और बड़ी मात्रा में बीजीएल सामग्री

डम्प से एके-47 के 45, एसएलआर के 196, इंसास के 89, .303 रायफल के 97, .315 रायफल के 20 तथा 12 बोर के 45 जिंदा राउंड बरामद किए गए। इसके अलावा 66 बीजीएल कारतूस, बड़े, मध्यम और छोटे आकार के कुल 89 बीजीएल सेल, पांच देशी हैंड ग्रेनेड और आठ बीजीएल मुंडी बरामद हुई हैं।

विस्फोटक सामग्री भी मिली

तलाशी के दौरान 240 जिलेटिन स्टिक और 18 किलोग्राम गन पाउडर बरामद किया गया। इसके साथ छह एक्सीलेटर प्लग और 40 टाइगर बम पटाखे भी मिले हैं। पुलिस ने बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

डम्प से हथियार एवं विस्फोटकों के अलावा बड़ी संख्या में मैगजीन पाउच, बीजीएल पाउच, कमर पाउच, वर्दी, बेल्ट, पिट्टु बैग, सोलर प्लेट, दवाइयां और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई।

सुकमा पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने के लिए नक्सलियों द्वारा जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटकों और अन्य सामग्री के डम्प की तलाश के लिए एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। बरामद सामग्री के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


No comments