पीएम मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान, अस्पताल परिसर में हुआ पौधरोपण जगदलपुर(विमलेंदु शेखर...
पीएम मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान, अस्पताल परिसर में हुआ पौधरोपण
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में महारानी अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक विनायक गोयल, युवा आयोग अध्यक्ष विजय सिंह तोमर और महापौर संजय पांडे सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर के साथ ही महारानी अस्पताल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर से की गई है। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का प्रयास है कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाई जाए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, आर्येन्द्र सिंह आर्य, सफीरा साहू, रजनीश पानीग्राही, परिस बेसरा, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, आलेख तिवारी, जीवनाथ मौर्य, विकास पात्रों, भरत ठाकुर, सत्यम झा, रोहन घोष, मयंक दीवान, विमल पांडे, सोमप्रकाश जोशी, तमिश नायडू, मोरध्वज सेठिया, विवेक साहू, प्रतीक नायडू, विक्रम ठाकुर, तेजस्वीता घोष, मुकेश शर्मा, जितेन्द्र बाकड़े, मनी विक्रम, रवि शर्मा, शरद श्रीवास्तव, प्राचीन तिवारी, आनंद झा, जशवंत जोशी, रवि नेताम, रमेश नायडू, अनिमेष चौहान, इन्द्र टेमरे, उत्तम साहू, अमित ठाकुर, रोहित ठाकुर, जागेश्वर, शुभम बघेल, राज पांडे, गौरव ठाकुर, आर्यन सिंह, सावन यादव सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments