लोहंडीगुड़ा/जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़िया के डेंगाआमा पारा में गांव की बेटियों ने मिलकर भगवान गणपति की स्थापना कर भक्...
लोहंडीगुड़ा/जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़िया के डेंगाआमा पारा में गांव की बेटियों ने मिलकर भगवान गणपति की स्थापना कर भक्ति और सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश की है। बेटियों की इस पहल को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर बेटियों ने सामूहिक रूप से विघ्नहर्ता भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की। इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।
ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप गणपति दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बेटियों की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव की बेटियां धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में भी आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं, जो गर्व की बात है।
सरपंच ने कहा कि भगवान गणपति सभी का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि भक्ति से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने गांव की बेटियों के प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहभागिता की दिशा में अच्छी पहल बताया।


No comments