Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


सेवा ही भाजपा का संकल्प, जनकल्याण हमारी प्राथमिकता : केदार कश्यप

यह भी पढ़ें -

रायपुर/जगदलपुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभि...

रायपुर/जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प है।


केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय समाज के कल्याण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

केदार कश्यप ने कहा कि सेवा का संकल्प केवल एक महीने का अभियान नहीं है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यपद्धति का मूल भाव है। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना ही सेवा की वास्तविक सार्थकता है।

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में सेवा संकल्प अभियान की विशेष भूमिका रहेगी। बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं में सेवा, सामूहिकता, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता की भावना लंबे समय से मौजूद है।

अभियान के माध्यम से बस्तर के दूरस्थ वनांचलों, जनजातीय बस्तियों और गांवों तक पहुंचकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में स्थानीय समाज की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे।

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बस्तर शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास के साथ सेवा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करना भाजपा का संकल्प है। अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी चिंता करना ही सच्ची जनसेवा है।

केदार कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। सेवा से समाज का विश्वास मजबूत होगा और यही विश्वास विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित बस्तर की मजबूत नींव बनेगा।



No comments