Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

स्वास्थ्य मंत्री ने लोहंडीगुड़ा CHC का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया सुविधाओं का फीडबैक

यह भी पढ़ें -

अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश लोहंडीगुड़ा/जगदलपुर। बस्तर दौरे पर पहुं...

अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

लोहंडीगुड़ा/जगदलपुर। बस्तर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थानीय विधायक विनायक गोयल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लोहंडीगुड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और उपचाराधीन मरीजों तथा उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से डॉक्टरों की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए परिसर की साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल का वातावरण स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त रहना आवश्यक है। इसके साथ ही CHC लोहंडीगुड़ा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक नए निर्माण कार्यों की त्वरित अनुशंसा किए जाने की बात भी कही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप, नरसिंह ठाकुर, भरत कश्यप, नरेश खापर्डे, शिवनंदन पेगड़, लखन ठाकुर सहित खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO), SDM, तहसीलदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments