Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


कांकेर में एक ही दिन में मिले 15 बीएसएफ के जवान कोरोना संक्रमित, नक्सल मोर्चे में थे तैनात

यह भी पढ़ें -

कांकेर।  कोरोना ने अब जिले के नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को भी घेरे में लेना लगा है। BSF के 15 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है...

कांकेर। कोरोना ने अब जिले के नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को भी घेरे में लेना लगा है। BSF के 15 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों में हड़कंप मच गया है।


आपको बता दें की मंगलवार शाम को कांकेर में पहले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, इनमें से एक जो आगरा से नागपुर होकर दुर्ग होते बांदे कैंप पहुंचा था। इसके अलावा एक युवती व दूसरा युवक है। इसके दो दिन पहले रविवार को दो कोरोना के मरीज पाए गए थे। 

मंगलवार को पाए गए नए मरीजों में बांदे के एक बीएसएफ कैंप का 36 वर्ष का जवान है। बताया जा रहा है की जवान छुट्टी से वापस लौटा है। इसके बाद रात 11 बजे के आसपास बीएसएफ के 14 और जवानों के कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई

जि जिसमें 10 जवान कोयलीबेड़ा ब्लॉक के बांदे कैंप में पदस्थ है। वहीं 5 जवान अंतागढ़ के कैंप में पदस्थ है। ये सभी 15 जवान हाल ही में छुट्टी मनाकर घर से लौटे हैं। जवानों के किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर कोरोना की चपेट में आने की जानकरी अभी नहीं मिल सकी है। पॉजिटिव पाए गए जवानों को आज सुबह अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही अब बीएसएफ के जिन कैंप में ये जवान पदस्थ थे, वहां के और जवानों की जांच की जा रही है। 

नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवानों के लिए अब नक्सलियों के साथ-साथ कोरोना से निपटना एक बड़ी चुनौती बन सकती है। एक ही दिन में 15 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों में हड़कंप मच गया है। बता दें, इसके पहले नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा में भी नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

No comments