Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कोरोना के डर से 5 लोगों ने जहर पिया, मां-बेटे की चली गई जान

यह भी पढ़ें -

मदुरै।   तमिलनाडु में   कोरोना   (Covid-19) के डर से एक मां ने अपने 3 साल के बेटे के साथ जहर पीकर जान दे दी। घटना मदुरै की है। महिला की उम्र...



मदुरै। तमिलनाडु में कोरोना (Covid-19) के डर से एक मां ने अपने 3 साल के बेटे के साथ जहर पीकर जान दे दी। घटना मदुरै की है। महिला की उम्र 23 साल के करीब बताई जाती है।

खबरों के मुताबिक, इस महिला के परिवार में कोरोना (Covid-19) के डर से कुल 5 लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इनमें जान देने वाली महिला का भाई और मां भी शामिल है। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार इनमें से 3 लोगों की जान तो बचा ली गई, लेकिन मां-बेटे को नहीं बचाया जा सका। मरने वाली महिला का नाम जोतिका बताया गया है।

जोतिका के पिता नागराज का दिसंबर में निधन हो गया था। इसके बाद से पूरा परिवार आर्थिक दबाव का सामना कर रहा था। बताया जाता है कि जोतिका आठ जनवरी को कोरोना से संक्रमित हुई थी। इसकी जानकारी जब उसने अपनी मां को दी। इससे वे बुरी तरह घबरा गईं।

पड़ोसियों ने दी जानकारी

पड़ोसियों को अगले दिन इस बारे में पता चला। तब उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत सभी बीमारों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जोतिका और उसके बेटे को नहीं बचाया जा सका। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।

No comments