Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


दोस्ती को किया कलंकित, खाना खाने के बहाने दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें -

रायपुर।  राजधानी में दोस्ती को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक दोस्त ने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। मामले ...



रायपुर। राजधानी में दोस्ती को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक दोस्त ने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे में काम करने वाले संदीप मंडल ने अपने दोस्त को 5 जनवरी को फोन किया और साथ में लंच करने कहा। इस पर दोस्त ने उसे कह दिया कि वो उसके घर जाकर खाना खा ले।

इसके बाद आरोपी अपने दोस्त के घर खाना खाने पहुंचा और मौका मिलते ही दोस्त की पत्नी से डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला डरकर चुप रही, दूसरे दिन जैसे-तैसे अपने पति को सारी बात बताई। महिला के पति ने संदीप से संपर्क करना चाहा लेकिन उसका फोन बंद आया। खमतराई थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

No comments