Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महाराष्ट्र में दुकानों पर होगा मराठी में बोर्ड

यह भी पढ़ें -

मुंबई। महाराष्ट्र में दुकानों पर अब मराठी भाषा में बोर्ड लगाने होंगे। छोटी-बड़ी सभी दुकानों के मालिकों को सरकार के आदेश का पालन करना होगा। ...



मुंबई। महाराष्ट्र में दुकानों पर अब मराठी भाषा में बोर्ड लगाने होंगे। छोटी-बड़ी सभी दुकानों के मालिकों को सरकार के आदेश का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में यह फैसला हुआ। सरकार का कहना है कि बोर्ड पर मराठी भाषा में बड़े अक्षरों में नाम लिखना होगा। यह नियम 2017 में बनाया गया था। 

उद्धव सरकार ने इस पर कड़ाई से अमल का फैसला किया है। मुंबई में ज्यादातर दुकानों पर लगे बोर्ड अंग्रेजी में हैं। छोटे अक्षरों में मराठी में भी लिखा होता है। कोरोना के हालात पर विचार करते हुए स्कूल वाहनों का सालाना कर माफ करने का फैसला भी कैबिनेट ने किया।

No comments