Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


तोकापाल समर कैंप में अब तक 65 बच्चे सम्मिलित

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में समर कैंप की गतिविधियां बड़ी तेजी से आगे बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय प...

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में समर कैंप की गतिविधियां बड़ी तेजी से आगे बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय पालक और विद्यार्थी इन गतिविधियों से प्रसन्न हैं।



    प्रतिदिन सम्मिलित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है आज की गतिविधि में 65 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। आनंद दायक तरीके से इस समर कैंप को संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन स्थानीय योग्य शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जा रही है जिसका भी बड़ी कुशलता के साथ पालन कर रहे हैं।


    आज की प्रमुख गतिविधियों में मोटिवेशन क्लास और योगा सबसे पहले करवाया गया है जिसके विषय विशेषज्ञ थे अपर्णा सिंह एवं अर्पणा मिगलानी। योगा और मोटिवेशन से बच्चे बहुत प्रसन्न नजर आए।



    इसी के साथ प्रतिदिन स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं ली जाती है। आज स्पोकन इंग्लिश इंद्राज सोनवानी एवं मोहनिश पांडे ने रोचक तरीके से स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं ली।

   इस समर कैंप में बच्चों अभिभावकों के लिए प्रतिदिन लाइब्रेरी भी खोला जाता है।इन दिनों प्रायः देखा जा रहा है कि पुस्तकें पढ़ने के प्रति लोगों की रूचि कम हुई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन लाइब्रेरी संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थी अभिभावक शिक्षक इसका लाभ ले रहे हैं। लाइब्रेरी के लिए आज की जिम्मेदारी पीटीआई पंकज मूर्ति ने निभाई।



     समर कैंप की गतिविधियां अनुभवी शिक्षिका इरम रहीम के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।



     प्राचार्य विधु शेखर झा ने सभी पालकों और विद्यार्थियों से इस समर कैंप का लाभ लेने की अपेक्षा की है। तोकापाल आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में आयोजित इस समर कैंप में सभी विद्यार्थी लाभ ले सकते हैं।

      इस समर कैंप में सभी विद्यार्थियों को अवसर दिया जा रहा है वह चाहे किसी भी स्कूल किसी भी कक्षा अथवा किसी भी गांव की विद्यार्थी हों वे इसका लाभ ले सकते हैं। रविवार के अवकाश के दिन को छोड़कर प्रतिदिन यह समर कैंप प्रातः 8:00 से 10:00 तक संचालित किया जा रहा है।

No comments