Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

स्वर्वेद यात्रा महोत्सव के तहत बस्तर संभाग में निकाली गई शोभा यात्रा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (वेदान्त झा) : विहंगम योग संस्थान द्वारा आज बस्तर संभाग में रैली निकालकर स्वर्वेद ग्रंथ का प्रचार प्रसार किया गया। विहंगम योग परिवा...

जगदलपुर (वेदान्त झा) : विहंगम योग संस्थान द्वारा आज बस्तर संभाग में रैली निकालकर स्वर्वेद ग्रंथ का प्रचार प्रसार किया गया। विहंगम योग परिवार के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के अपने सदस्यों और विशेषकर महिलाओं को इस कार्य के लिए स्वर्वेद की किताब अपने सर पर लेकर ग्राम भ्रमण करवाया। इस रैली का उद्देश्य सभी लोगों में सद्भावना और अच्छे संस्कारों का ज्ञान देना था। 





इसके विषय में अधिक जानकारी देते हुए बस्तर संभाग प्रचार प्रसार प्रभारी रमेश राव ने जानकारी दी कि "आज के दिन पुरे विश्व में स्वर्वेद की एक यात्रा निकाल कर, इसका ज्ञान जन जन और मन मन तक पहुंचाने का हमारा विशेष उद्देश्य है। हमारे सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की ब्रम्हा विद्या को इस धरा में लाने का और जन जन तक फैलाना उनका ही सिद्धांत है।" उन्होंने आगे कहा कि "जो इंसान पूरे विश्व को जानना चाह रहा है वह सिर्फ स्वयं को जान ले तो ही बहुत बड़ी बात होगी। इंसान को उसी का ज्ञान इस स्वर्वेद से होता है। इस ग्रंथ में हिंदुस्तान के सारे वेद शास्त्र का निचोड़ इस एक ग्रंथ में मिलेगा। अभी बस्तर में करीब 15 हजार के आस पास हमारे योग परिवार के सदस्य कार्य कर रहे हैं।"

वहीं बस्तर जिला प्रचारक ज्वाला प्रसाद जोशी ने बताया कि "यह रैली पूरे विश्व के साथ ही हमारे बस्तर में भी निकाला जा रहा है। इस रैली के माध्यम से हम सभी जनों को विहंगम योग संस्थान के सिद्धांतो और स्वर्वेद के प्रति जागरूक कर रहे हैं।



No comments