जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): बस्तर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर के सनसिटी अटल आवास क्...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):
बस्तर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर के सनसिटी अटल आवास क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रवि बघेल (23 वर्ष) निवासी सनसिटी अटल आवास, थाना कोतवाली, जगदलपुर के रूप में हुई है। सूचना मिली थी कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर ने किया। अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम, पीएसआई भूपेन्द्र पैकरा, रीना सोनी, अफसाना, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप मंडल, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप तथा आरक्षक रंगलाल खरे, बलराम और भीषम की सराहनीय भूमिका रही।


No comments