रायपुर (वेदान्त झा) : विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन कवि सम्मेलन जिसमें लगातार 370 घंटे से ज्यादा काव्य पाठ कर रहे अलग अलग स्थानों के कवियों मे...
रायपुर (वेदान्त झा) : विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन कवि सम्मेलन जिसमें लगातार 370 घंटे से ज्यादा काव्य पाठ कर रहे अलग अलग स्थानों के कवियों में रायपुर की कवियत्री नीता झा ने भी अपनी काव्य रचनाएं सुनाई। जिसपर अन्य कवियों ने उनकी रचना की सराहना भी की।
बुलंदी साहित्यिक संस्था द्वारा पिछले वर्ष ही विश्व रिकॉर्ड 250 घंटे को पीछे छोड़ते हुए, इस वर्ष 370 घंटे का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। संस्था के मीडिया प्रमुख के रूप में संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी ने जानकारी दी कि "बुलंदी की समस्त टीम ने कार्यक्रम में अपने अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया। इस कार्यक्रम में देश के ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय कवियों ने अपनी सहभागिता निभाई।"
वहीं रायपुर की कवियत्री नीता झा ने बताया कि "विश्व रिकॉर्ड स्थापित हो रहे कवि सम्मेलन में शामिल होना मेरे लिए बड़ी गर्व की बात थी। मैने इस कवि सम्मेलन में अपनी देशभक्ति रचनाओं का पाठ किया।" उन्होंने आगे बताया कि "एक ऐसे मंच में जहां देश ही नहीं बल्कि विश्व के विख्यात हिंदी कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई, ऐसे में मैं राष्ट्र के प्रति चेतना और भक्ति पर सभी का ध्यान आकृष्ट करवाना चाहती थी।"
कार्यक्रम में थाईलैंड, कनाडा, मरिशास, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत, साउदी अरब, कैलिफोर्निया, जकार्ता, इंडोनेशिया, पुर्तगाल, ओमान, बहरीन, वॉशिंगटन, दोहा, कतर, मास्को, रूस, जर्मनी, दुबई समेत 35 देशों के लगभग 2290 हिंदी कवि इस विश्व रिकॉर्ड में शामिल हुए। विवेक बादल बाजपुरी (संस्थापक) और पंकज शर्मा (संरक्षक) की विशेष देखरेख एवं मार्गदर्शन और पूरी टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
No comments